जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भैरोंसिंह शेखावत यानि (bhairo singh shekhawat) ‘बाबोसा’ (baabosa) का आज जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है. बाबोसा का जन्म 23 अक्टूबर 1923 को हुआ था. बाबोसा ने राजस्थान के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद की थी. उन्होंने प्रदेश के हित के लिए कभी कोई समझौता नहीं किया. बाबोसा 3 बार राजस्थान के मुख्यमंत्री, 3 बार नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा सदस्य और 12 बार विधायक निर्वाचित हुए थे. उन्होंने हमेशा राजस्थान और राजस्थानियों का ख्याल रखा था.
पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत का जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज विद्याधर नगर स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है. उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ (Jagdeep Dhankar) आज जन्मशताब्दी दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर आएंगे. वह ‘भैरोंसिंह शेखावत स्मृति स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. भाजपा एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित नागरिक भी मौजूद रहेंगे. बाबोसा का जन्म सीकर जिले के खाचरियावसा गांव में हुआ था. ऐसे में पैतृक गांव खाचरियावास में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम रहेगा.
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बाबोसा के साथ की कुछ खास यादें साझा की:
पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत के जन्म शताब्दी समारोह पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी बाबोसा के साथ की कुछ खास यादें साझा की है. उन्होंने कहा राष्ट्र प्रगति के प्रयासों के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा. भैरों सिंह जी एक दूरर्दशी नेता और प्रभावी प्रशासक थे. उन्होंने एक उत्कृष्ट मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई. राजस्थान के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कार्य किए. उपराष्ट्रपति के रूप में लोकतांत्रिक ताने-बाने को बढ़ाने में भूमिका निभाई. गुजरात में हमारे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की थी. उन्होंने मेरी लिखी एक किताब ‘आंख आ धन्य छे’ का विमोचन भी किया था. पीएम मोदी ने खुद के संगठन में कार्य करते वक्त और सीएम रहते वक्त भी कुछ यादें साझा की.
Today is a very special day – it is the 100th birth anniversary of the respected statesman Shri Bhairon Singh Shekhawat Ji. India will always be grateful to him for his exemplary leadership and efforts towards our nation’s progress. He was someone who was liked across the……………………






