Home » राजस्थान » बाइक बचाने के चक्कर में खाई में गिरी स्कॉर्पियो कार, एक की मौत, 2 घायल

बाइक बचाने के चक्कर में खाई में गिरी स्कॉर्पियो कार, एक की मौत, 2 घायल

धौलपुर: धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे  के नव निर्मित रिंग रोड पर सड़क किनारे दोनों ओर छोड़ी गई खाइयो से दूसरे हादसे का मामला सामने आया है. आज दिन में बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी सीधे रिंग रोड की खाई में जा गिरी जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

वहीं गाड़ी सवार दो लोग घायल हो गए घायलों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है. कोतवाली थाने की टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया की शहर से निकलने वाले रिंग रोड पर रेलवे पटरी के पास कंचनपुर से धौलपुर जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी.

इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार कंचनपुर थाने के पुरा उलावटी गांव निवासी  रेवती की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए घटना में मौत का शिकार हुई रेवती के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया है. वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल धौलपुर रैफर किया है. घटना को लेकर मामले की जांच की  जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी