Home » राजस्थान » दीपावली पर्व पर विधान सभा अध्यक्ष की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

दीपावली पर्व पर विधान सभा अध्यक्ष की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।देवनानी ने कहा है कि पंच दिवसीय दीपोत्सव साझे आनन्द का उत्सव है। इस त्यौहार को सभी लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं और समाज में आपसी सौहार्द, स‌द्भाव और खुशहाली का वातावरण बनायें।
देवनानी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि शुभ दीपोत्सव पर भारत की मिट्टी से बने दीप जलाएं ताकि संस्कृति की सौंधी खुशबू आये। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जज्बे की तरह राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाकर किसान और मजदूर की मेहनत को बढ़ावा देते हुए दृढ़ भारत का मान बढ़ाये और राष्ट्र प्रेम की लौ से भारत को रोशन करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास