Home » राजस्थान » पुलिस कांस्टेबल पर तलवार से जानलेवा हमला मामला, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 आरोपी अभी भी चल रहे फरार

पुलिस कांस्टेबल पर तलवार से जानलेवा हमला मामला, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 आरोपी अभी भी चल रहे फरार

उदयपुर: उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद राजसमंद जिले के भीम कस्बे में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल संदीप मीणा पर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इस मामले में पुलिस अब तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अभी भी 25 आरोपी फरार चल रहे हैं. जिनकी पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद राजसमंद जिले के भीम कस्बे में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया था. इस प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कांस्टेबल संदीप पर तलवार से जानलेवा हमला किया था जिसमें संदीप की गर्दन कट गई थी.

इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजसमंद एससी-एसटी सेल के DYSP राहुल जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने भीम पाटीया निवासी आरोपी सुरेंद्र उर्फ सूर्या खटीक को गिरफ्तार किया है. मामले में अब तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 25 आरोपी अभी फरार है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी