Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में युवक और उसके ड्राइवर से लूट:कार सवार बदमाश ने मारपीट की, रुपए लेकर भागे

जयपुर में युवक और उसके ड्राइवर से लूट:कार सवार बदमाश ने मारपीट की, रुपए लेकर भागे

जयपुर में दीपावली की रात युवक से लूट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को युवक की गाड़ी के आगे लगाकर रुकवाया। इसके बाद ड्राइवर और मालिक से मारपीट कर हजारों रुपए छीनकर ले गए। गांधी नगर थाने में पीड़ित ने FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- रामगंज के रहने वाले कपिल देव जोशी से लूट की वारदात हुई है। दीपावली की रात वह अपनी गाड़ी से बापू नगर जा रहे थे। रात करीब 2:30 बजे जेडीए चौराहे से जाते समय स्विफ्ट कार ने ओवरटेक किया। उनकी गाड़ी के आगे कार लगाकर रोक लिया। कार से उतरे लड़कों ने गाड़ी के आगे शराब की बोतलें तोड़ी। ड्राइवर सीताराम को गाड़ी से बाहर निकालकर पीटने लगे।

मारपीट कर उनकी जेब में रखे 58 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए। गांधी नगर थाने में पीड़ित ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ कार सवार लुटेरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS