Home » राजस्थान » पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा है रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर : भागीरथ चौधरी

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा है रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर : भागीरथ चौधरी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को जयपुर स्थित पुलिस अकादमी परिसर, शास्त्री नगर में आयोजित “रोजगार मेला” में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह रोजगार मेला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत – 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि भारत के युवा हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, और जब युवा सशक्त होंगे, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।

मेला रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने देशभर के युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर देशभर में 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जो रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह मेला केवल नौकरी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में आत्मविश्वास, कौशल और राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने का अभियान है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर बढ़ रहा है।

आगे भी जारी रहेगा रोजगार मेलों का आयोजन : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल, परिश्रम और समर्पण के माध्यम से “विकसित भारत – 2047” के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी विभागों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि देश के प्रत्येक युवा को अवसरों से जोड़कर भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाया जा सके। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, कर्नल सुशील कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद