Home » राजस्थान » सूने मकान से सोने के गहने चोरी:परिवार दीपावली मनाने गया था, लौटा तो अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए मिले

सूने मकान से सोने के गहने चोरी:परिवार दीपावली मनाने गया था, लौटा तो अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए मिले

जोधपुर में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। भगत की कोठी थाने में विजय नगर गली न.2 मे रहने वाली संतोष ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 18 अक्टूबर को वह दिवाली मनाने के लिए गांव चली गई थी। 23 अक्टूबर को जब वे अपने घर लौटी तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी व बक्से के ताले भी टूटे हुए थे, सारा समान बिखरा पड़ा था।

चेक किया तो सोने के 60 ग्राम आभूषण नहीं मिले। इनमें 6 नग कान के, सोने की चैन वाले 2 नग, हाथ की अंगूठी, 2 नग गले का लोकेट, पेस नग कुल 60 ग्राम सोना गायब था। 10 हजार रुपए की कीमत की एक घड़ी भी गायब थी। अज्ञात चोर ने मकान में सेंध लगाकर चुरा लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद