Home » राजस्थान » व्यक्ति के बैग से 50 हजार रुपए चोरी:बस स्टैंड पर ठेले से फल खरीदते समय हुई वारदात

व्यक्ति के बैग से 50 हजार रुपए चोरी:बस स्टैंड पर ठेले से फल खरीदते समय हुई वारदात

चौमूं शहर के मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार को एक व्यक्ति के बैग से 50 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वारदात उस समय हुई जब मानपुरा माचैड़ी निवासी मालूराम बस स्टैंड पर एक फल विक्रेता से सिंघाड़े खरीद रहे थे।

जानकारी के अनुसार, खरीदारी के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मालूराम के बैग में रखे नकद रुपए निकाल लिए। जब मालूराम ने खरीदारी पूरी कर बैग देखा, तो उसमें से 50 हजार रुपए गायब थे। उन्होंने तुरंत चौमूं थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फल विक्रेताओं सहित आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास