Home » राजस्थान » 13 फीट लम्बा व 20 किलो वजनी अजगर पकड़ा:बकरियों की झोपड़ी के पास घात लगाए बैठा था; नाग पहाड़ी में छोड़ा

13 फीट लम्बा व 20 किलो वजनी अजगर पकड़ा:बकरियों की झोपड़ी के पास घात लगाए बैठा था; नाग पहाड़ी में छोड़ा

अजमेर के निकट खरेकडी गांव में 13 फीट लम्बे व 20 किलो के भारी भरकम अजगर से हड़कंप मच गया। अजगर बकरियों की झोपड़ी के पास घात लगाकर बैठा था। रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ा। बाद में उसे नाग पहाड़ पर सुरक्षित छोड़ दिया।

सर्प रक्षक सुखदेव भट्ट ने बताया-साजन चौहान की सूचना पर पहुंचे और वहां जाकर उसे टीम के लोगों ने पकड़ा। बाद में उसे नाग पहाड़ी पर जाकर छोड़ दिया। भट्‌ट ने बताया कि करीब करीब खेतों में फसल कट चुकी है और खेत खाली होने की वजह से सांप गांवों की ओर अपना आशियाना ढूंढ रहे हैं, ताकि सर्दियों का 4 महीने का सफर आसानी से बिता सके। टीम में दिनेश चावला, हिमांशु, नरेंद्र मेघवाल, अभिषेक एवं वन कार्मिक निंबाराम गोदारा शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी