Home » राजस्थान » कमिश्नरेट के चार थानों को मिले थानाधिकारी:पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, जानिए-किसे किस थाने की मिली जिम्मेदारी

कमिश्नरेट के चार थानों को मिले थानाधिकारी:पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, जानिए-किसे किस थाने की मिली जिम्मेदारी

जोधपुर शहर के चार थानों में मंगलवार को नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश की ओर से आदेश जारी करते हुए चार पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को पुलिस लाइन से संबंधित थानों का चार्ज तुरंत प्रभाव से संभालने के निर्देश मिले हैं।

किसे कहां की जिम्मेदारी

मो. सफीक खान को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थानाधिकारी, माता का थान नियुक्त किया गया है।

– दौलाराम को पुलिस लाइन से थानाधिकारी, डांगियावास थाना लगाया गया।

– किरण गोदारा को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थानाधिकारी, पुलिस पर्यटक थाना का कार्यभार सौंपा गया।

– प्रहलादसिंह को पुलिस लाइन से थानाधिकारी, मथानिया बनाया गया है।

बता दें कि इन चार थानों में थानाधिकारी का पद रिक्त था। इसके चलते थाना कार्यवाहक के भरोसे चल रहा था। अब नई लिस्ट जारी होने के साथ ही शहर के अन्य थानों में भी लंबे समय से जमे थानाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं तेज हो गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास