जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर पर आज जयपुर संभाग स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संभाग मीडिया पदाधिकारी,जिला एंव विधानसभा मीडिया संयोजक और सह-संयोजक मौजूद रहे।कार्यशाला को मथुरा विधायक एंव पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी,प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वषिष्ठ,प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज,जयपुर संभाग मीडिया संयोजक गुंजन वषिष्ठ, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने संबोधित किया।कार्यशाला में प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत,प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय,जयपुर संभाग सह-संयोजक प्रमेंद्र शर्मा,प्रकाश दाधीच,जयपुर संभाग मीडिया समन्वयक डॉ.मनीषा सिंह, सह-समन्वयक निधि शर्मा और कपिल गुरदासवानी उपस्थित रहे।इस दौरान 6 सत्रों में विभिन्न विषयों को लेकर सभी वक्ताओं ने अपना संबोधन दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मथुरा विधायक एंव पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में दुष्कर्म,महिला उत्पीड़न,दलित उत्पीड़न और जंगलराज से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है।प्रदेश के 70 लाख युवाओं के भविष्य के साथ कांग्रेस सरकार ने खिलवाड़ की है और आज प्रदेश में जमीन नीलामी के चलते किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं।कांग्रेस सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है।कांग्रेस है समस्या, भाजपा है समाधान कमल का फूल है, हर चीज की गारंटी।दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में वो ऐतिहासिक काम करके दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी,आज हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम करके दिखाया है।आयुष्मान भारत,राशन कार्ड,पीएम आवास योजना,विश्वकर्मा योजना,उज्जवला योजना,शोचालय निर्माण,किसान सम्मान निधि और कितनी ही ऐसी योेजनाएं हैं जिसके माध्यम से आम आदमी का जीवन सरल बनाया है।

कार्यशाला के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी ने सभी मीडिया पदाधिकारियो को आपसी तालमेल बनाकर समन्वय के साथ काम करने के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन किया।इस दौरान प्रदेश उपाधक्ष श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि इन पांच सालों में प्रदेष कांग्रेस सरकार ने लूट और झूठ के एजेंडे पर सरकार चलाई है।प्रदेश की भोली जनता से जो गलती पिछली बार हुई थी,ऐसी चूक जनता इस बार बिल्कुल नहीं करेगी। कार्यशाला के दौरान उन्होने जिला एंव विधानसभा मीडिया टीम को अपने बूथ और सभी मंडलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए मीडिया की उपयोगिता के विषय पर सभी मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मीडिया की उपयोगिता एक महत्वपूर्ण विषय है।मौजूदा दौर में हमें पल-पल घटने वाली सभी घटनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त होती है।किसी भी समाज में जब नागरिक जिम्मेदार होगा तभी वहां का मीडिया जनहित में नवाचार करेगा।
प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वषिष्ठ ने कार्यषाला के दौरान प्रेस विज्ञप्ति और मीडिया के करणीय कार्यों पर मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित किया।इस दौरान मुख्य रूप से मीडिया संवाद को सरल बनाने और स्थानीय मुद्दों की जानकारी पर भी संबोधित किया।सोशल मीडिया संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में सोशल मीडिया की जरूरत और इसके दुरूपयोग के बारे में विस्तार से समझाया।उन्होने कहा कि हर तकनीक के दो पहलू होते हैं वर्तमान समय में सोशल मीडिया जितना उपयोगी है,उससे ज्यादा इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं।आज समाज के हर तबके में सोशल मीडिया की मांग बढ़ी है।
जयपुर संभाग मीडिया संयोजक गुंजन वषिष्ठ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में मीडिया के माध्यम से प्रचार की धार तेज करेगी।आज की कार्यशाला में सभी मीडिया पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान मीडिया प्रबंधन और मीडिया की उपयोगिता के संबध में विस्तार से समझाया गया है।सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और जिला स्तर पर कार्य वितरण,प्रबंधन, समन्वय और कार्ययोजना के बारे में मंत्र दिये गए।वहीं सोशल मीडिया और मीडिया विभाग समन्वय के साथ काम करते हुए बूथ स्तर तक भाजपा की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ ही कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार के काले कारनामों का खुलासा करेंगे।






