Poola Jada
Home » राजस्थान » महिला ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया रेप का मामला, कमरे में छुपकर बैठा था आरोपी

महिला ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया रेप का मामला, कमरे में छुपकर बैठा था आरोपी

धौलपुर: जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. थाने में दर्ज कराए गए मामले में पीड़िता ने बताया है कि उसका पति जरूरी काम से घर के बाहर गया हुआ था. इसी दौरान देर रात को पड़ोसी युवक उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि 23 अक्टूबर को उसका पति गांव से बाहर गया हुआ था. घर में एक कमरे में महिला अकेली थी, तो दूसरे कमरे में उसकी सास और घर वाले सो रहे थे रिपोर्ट में बताया गया है कि रात को करीब 2 बजे महिला बाथरूम के लिए गई हुई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसके कमरे में घुस गया.

युवक महिला की नाक पर घूंसा देकर मौके से फरार हो गया:
जैसे ही पीड़िता बाथरूम करने के बाद वापस कमरे में लौटी तो आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया, जहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसी दौरान महिला की चीख सुनकर बगल के कमरे में सो रहे परिजन आ गए, जिन्हें देख आरोपी युवक महिला की नाक पर घूंसा देकर मौके से फरार हो गया. पीड़ित महिला की शिकायत पर थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है, जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक