Home » राजस्थान » जयपुर की होटल में युवती से रेप:जॉब लगवाने के बहाने बुलाया, धोखे से पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक

जयपुर की होटल में युवती से रेप:जॉब लगवाने के बहाने बुलाया, धोखे से पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक

जयपुर की होटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। जॉब लगवाने के बहाने आरोपी परिचित ने उसे मिलने बुलाया। धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जालूपुरा थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जालूपुरा) हवा सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया- चांदपोल बाजार की रहने वाली 29 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। जॉब लगवाने का झांसा देकर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि मई-2025 में आरोपी परिचित ने जॉब लगवाने के बहाने उसे मिलने बुलाया।

संसार चंद्र रोड स्थित एक होटल में ले जाकर धोखे से उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। नशे की हालत में आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका देहशोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय