Home » राजस्थान » नीमकाथाना में टैंपो-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:यात्रियों से भरी गाड़ी क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल

नीमकाथाना में टैंपो-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:यात्रियों से भरी गाड़ी क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल

नीमकाथाना में जलदाय विभाग के सामने एक टैंपो ट्रैक्स और ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंपो में सवार एक महिला यात्री घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

ये हादसा तब हुआ जब महिला यात्रियों से भरी टैंपो ट्रैक्स एक कार्यक्रम से सराय गांव लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो ट्रैक्स का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सराय निवासी संजू देवी के हाथ में चोट आई।

संजू देवी को तुरंत नीमकाथाना के कपिल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों वाहनों को वहां से हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

रायसर थाना क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी पकड़ी:70 लीटर शराब जब्त कर आरोपी हनुमान को गिरफ्तार किया, भट्टी भी नष्ट की

जयपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम और रायसर थाना पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम