Home » राजस्थान » ट्रॉले की चपेट में आने से स्कूटी-सवार महिला की मौत:चार वर्षीय भतीजी गंभीर घायल, जयपुर रेफर; पति के साथ अस्पताल से लौट रहे थे

ट्रॉले की चपेट में आने से स्कूटी-सवार महिला की मौत:चार वर्षीय भतीजी गंभीर घायल, जयपुर रेफर; पति के साथ अस्पताल से लौट रहे थे

अजीतगढ़ क्षेत्र के मांडूस्या मोड़ पर स्कूटी सवार दंपति और उनकी भतीजी ट्रॉले की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में पत्नी सुनीता (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय भतीजी काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। पति शंकर लाल भी जख्मी हुए हैं।

भतीजी को अस्पताल में दिखाकर लौट रहे थे

मृतक सुनीता थोई निवासी थीं। गंभीर रूप से घायल काव्या को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। शंकर लाल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह परिवार थोई निवासी है। वे शाहपुरा अस्पताल में भतीजी काव्या को दिखाकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी मांडूस्या मोड़ के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस ने ट्रॉले को जब्त किया

घटना की सूचना मिलते ही अजीतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉले को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मांडूस्या मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह स्थान पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय