Poola Jada
Home » राजस्थान » जोधपुर पुलिस ने हुक्का बार पर छापा मारा, एक गिरफ्तार:कई फ्लेवर का तंबाकू पिलाया जा रहा था, अन्य सामान भी जब्त किया

जोधपुर पुलिस ने हुक्का बार पर छापा मारा, एक गिरफ्तार:कई फ्लेवर का तंबाकू पिलाया जा रहा था, अन्य सामान भी जब्त किया

जोधपुर कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने एक कैफे पर छापा मारकर फ्लेवर्ड तंबाकू और हुक्का सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना इलाके के 555 कैफे पर छापा मारा और तंबाकू युक्त फ्लेवर, धूम्रपान सामग्री का सेवन करवाने और बेचने के मामले में बाबूलाल पटेल पुत्र अणदाराम पटेल को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 6 हुक्के, 4 चिलम, 8 हुक्का पाइप, एक फिल्टर पैकेट, एक खुला पैकेट, 4 खुले डिब्बे तंबाकू युक्त फ्लेवर, तीन चिमटे, एक सीमेंट के पीले रंग के कट्टे में कोयला सहित सामग्री जब्त की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय