Home » राजस्थान » खेत में काम करते किसान की तबीयत बिगड़ी:इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, बड़ा राजपुरा गांव का मामला

खेत में काम करते किसान की तबीयत बिगड़ी:इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, बड़ा राजपुरा गांव का मामला

उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के बड़ा राजपुरा गांव में खेत पर काम करते समय 40 वर्षीय किसान हिम्मत लाल कुलमी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया, जहां महाराणा भूपाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

पुलिस ने बताया कि हिम्मत लाल कुलमी अपने खेत पर गेहूं की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक उल्टी हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद उनके छोटे भाई पवन पाटीदार और भेरू लाल कुलमी उन्हें तुरंत कानोड़ चिकित्सालय ले गए।

कानोड़ चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिंडर रेफर कर दिया। भिंडर के चिकित्सकों ने भी उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेजा गया।

हिम्मत लाल के पिता अर्जुन लाल कुलमी ने कानोड़ थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई के साथ बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया। कानोड़ थाने ने मामला दर्ज कर हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण लाल मीणा को उदयपुर चिकित्सालय भेजा।

मीणा ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को बड़ा राजपुरा गांव ले आए, जहां गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया। मृतक किसान हिम्मत लाल कुलमी के परिवार में एक 11 वर्षीय बेटा और एक 7 वर्षीय बेटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय