Home » राजस्थान » 6 महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार:लग्जरी गाड़ियों में करता था मादक पदाथों की तस्करी, पाली पुलिस ने पकड़ा

6 महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार:लग्जरी गाड़ियों में करता था मादक पदाथों की तस्करी, पाली पुलिस ने पकड़ा

6 महीने से फरार एक तस्कर को प्रोडक्शन वारंट पर पाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर का सोमवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया गया।

सदर थाना प्रभारी कपूराराम ने बताया- पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में 28 मार्च को तस्कर दो लग्जरी गाड़िया लेकर डांगियावास से रोहट की तरफ आए थे। रोहट थानाप्रभारी पाना चौधरी के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई, जिसे तोड़कर आरोपियों ने गाड़ियां दौड़ा दी।

पुलिस ने पीछा किया तो भाकरीवाला गांव के निकट दो लग्जरी गाड़ियां छोड़कर तस्कर फरार हो गए थे। तलाशी में गाड़ियों में 504.350 किलो अवैध डोडा और 15.140 किलो अफीम का दूध मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार- पकड़े गए माल की बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई थी। मामले में फरार चल रहे जोधपुर जिले के दही ढाणी जोलियाली (झंवर) निवासी 31 साल के आरोपी मनोहर पुत्र घेवरराम विश्नोई को सदर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पाली लाई।

उसका सोमवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया गया। फिलहाल मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा