Home » राजस्थान » पाली में सड़क पर हुआ गड्ढा, हादसे का डर:मोहल्ले के लोगों ने कांटे लगाए, बोले- महापड़ाव के दौरान यहां ​से निकले भारी वाहन

पाली में सड़क पर हुआ गड्ढा, हादसे का डर:मोहल्ले के लोगों ने कांटे लगाए, बोले- महापड़ाव के दौरान यहां ​से निकले भारी वाहन

पाली में सड़क पर गड्ढा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों ने हादसे से बहने के लिए कांटे लगा दिए है।

मामला पाली शहर के शेखों की ढाणी का है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि-भारी वाहनों की लगातार आवाजाही की वजह से ये गड्ढा हुआ है।

बांडी नदी की रपट पर हुए गड्ढे को इस तरह से कांटे से ढका गया है।
बांडी नदी की रपट पर हुए गड्ढे को इस तरह से कांटे से ढका गया है।

महापड़ाव के दौरान निकले थे वाहन

पाली शहर के मंडिया रोड से शेखों की ढाणी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी की रपट पर ये गड्ढा हुआ है। क्षेत्र के सलीम गौरी ने बताया कि बालराई के डीएनटी के महापड़ाव के दौरान भारी वाहनों का आवाजाही इस रास्ते पर ज्यादा हुआ। ऐसे में ये गड्ढा हो गया।

स्थानीय मोहल्लेवाली शरीफ खिलजी ने बताया कि उन्होंने गड्‌डे के आस-पास कांटे रखे है। ताकि कोई इसमें गिरकर घायल न हो। उन्होंने कहा गड्‌डे को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने नगर निगम में शिकायत भी दी है। ताकि इस गड्‌डे को ठीक किया जा सके। वरना रात के अंधेरे में कोई वाहन चालक इसमें गिरकर घायल भी हो सकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी