Home » राजस्थान » राजस्थान में सर्दी बरकरार, शीतलहर का असर:फतेहपुर, नागौर, करौली, दौसा में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज

राजस्थान में सर्दी बरकरार, शीतलहर का असर:फतेहपुर, नागौर, करौली, दौसा में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज

उत्तरी हवाओं के चलने राजस्थान में सर्दी बरकरार है। सोमवार को राजस्थान के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

सबसे ठंडी रात सोमवार को सीकर के पास फतेहपुर कस्बे में रही। अलवर, अजमेर, पिलानी, चूरू में भी तेज सर्दी रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा।

तापमान में सामान्य 1 से 2 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान 6.8 फतेहपुर में और 6.9 डिग्री सेल्सियस नागौर में दर्ज हुआ।

दौसा में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.7, करौली में 9.7, चूरू में 9.6, अलवर में 9 और पिलानी, अजमेर में 9.8-9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.4, सीकर में 11.4, भीलवाड़ा में 11.6, चित्तौड़गढ़ में 11.8, उदयपुर में 11.9, गंगानगर में 11.6, जालौर में 11.3, जैसलमेर में 15.6, जोधपुर में 12.2, बीकानेर में 15 और बाड़मेर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सिरोही में सबसे ठंडा दिन

सोमवार दिन में सिरोही में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया और 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। फतेहपुर में भी दिन के तापमान में गिरावट हुई और 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कल दिन का सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। बीकानेर में 31, चित्तौड़गढ़ में 30.4, जैसलमेर में 31.5, नागौर में 30.9, जालौर में 30.8, जोधपुर में 30.9, वनस्थली (टोंक) 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय