Poola Jada
Home » राजस्थान » नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसला कर ले गया था बदमाश

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसला कर ले गया था बदमाश

नागौर: नागौर जिले की एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी पहले नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया, फिर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ रेप कर डाला. मामला सामने आने पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर को पीड़ित परिवार की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई थी. जिसमें बताया था कि 28 सितंबर की सुबह सात बजे आरोपी पीड़ित की भुआ की बेटी बहन जोकि नाबालिग है, उसे आरोपी भगा ले गया. कई जगह तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली. पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया महिला थाना अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि नाबालिग की तलाश के साथ आरोपी की तलाश भी शुरु कर दी.

13 साल की नाबालिग दस्तयाब कर ली गई. वहीं वांछित आरोपी को पुलिस ने कुचेरा से गिरफ्तार कर लिया. मामले में मालाराम  नायक को गिरफ्तार कर लिया. जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. महिला थाना पुलिस नेधारा 363 376 पॉस्को एक्ट के अपराध प्रमाणितहोने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक