Home » राजस्थान » अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 17.25 लाख का डोडा पोस्त चूरा और कार जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 17.25 लाख का डोडा पोस्त चूरा और कार जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार

नागौर: आगामी विधानसभा आम चुनाव के मध्य नजर नागौर जिले (Nagaur) में नाकाबंदी के दौरान. नागौर जिले की गोटन थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई की है. एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर गोठन पुलिस ने दोनों जगहों पर की कार्रवाई के दौरान 17.25 लाख रुपए का 1 क्विंटल 14 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (Doda Post) का चूरा भी बरामद किया है.

साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक कार भी जब्त की गई है.गोटन थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि अल्टो कार मे भारी प्लास्टिक के कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चूरा के कुल एक क्विंटल 500 ग्राम जब्त करते हुए जोधपुर जिले के थाना बनाड के रहने वालें अर्जुन राम जाट गिरफ्तार किया है

साथ ही मुखबिर की इतला पर मकान मे दबिश के दौरान प्लास्टिक के कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चूरा के कुल 14 किलो 300 ग्राम जब्त करते हुए आरोपी तेजाराम को गिरफ्तार किया अब इस मामले में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक