Home » राजस्थान » निगम के डंपर ने युवक को कुचला, मौत:बाइक को टक्कर मारकर डिवाइड को तोड़ा; हाईवे पर लगाा लंबा जाम

निगम के डंपर ने युवक को कुचला, मौत:बाइक को टक्कर मारकर डिवाइड को तोड़ा; हाईवे पर लगाा लंबा जाम

जोधपुर में नगर निगम के डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर केरु डंपिंग यार्ड में कचरा खाली करने जा रहा था। इसी दौरान बड़ली भैंरुजी के सामने कट पार करने के लिए बाइक सवार युवक वाहनों के गुजरने का इंतजार कर रहा था। तब तेज गति से डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक के ऊपर होते डंपर डिवाइडर पर चढ़ा। मामला राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में बड़ली का है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 2 घंटे तक हाईवे जाम रखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमडीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक्सीडेंट के बाद डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक।
एक्सीडेंट के बाद डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक।

प्रताप नगर एसीपी रविंद्र बोथरा ने बताया- मृतक के भाई प्रतीक सिंह ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि बड़ली निवासी प्रीतम सिंह (28) पुत्र नारायण सिंह राजपुरोहित अपनी पत्थर फैक्ट्री से रवाना होकर घर जाने के लिए बड़ली भैरुजी मंदिर के सामने हाईवे पर स्थित कट पार करने के लिए खड़ा था।

तभी नगर निगम का डंपर तेज स्पीड में कायलाना की तरफ से डंपर आया और बाइक सवार प्रीतम सिंह को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। डंपर केरु डंपिंग यार्ड कचरा खाली करने जा रहा था। मृतक प्रीतम के तीन बेटियां हैं और सबसे छोटी बेटी 11 महीने की है।

एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम करते स्थानीय लोग।
एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम करते स्थानीय लोग।

वन-वे की ट्रैफिक व्यवस्था बनी हादसे की वजह एसीपी बोथरा ने बताया कि एनएचएआई की ओर से हाईवे का नवीनीकरण का काम करवाया जा रहा है। इसलिए वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था वन-वे की हुई है। दोनों तरफ का ट्रैफिक एक लेन पर डायवर्ट किया हुआ था। इस वजह से यह हादसा हुआ।

हाईवे पर सड़क जाम कर रहे लोगों की समझाइश करके पुलिस ने रास्ता खुलवाया।
हाईवे पर सड़क जाम कर रहे लोगों की समझाइश करके पुलिस ने रास्ता खुलवाया।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे तक रोका रास्ता हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता रोककर दो घंटे हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बस स्टैंड, भैरुजी मंदिर स्टैंड व गांव के दोनों तरफ विकट मोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक, देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय