Home » राजस्थान » अजमेर में चलती कार में लगी आग, VIDEO:ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, मटकों में भरे पानी से आग पर पाया काबू

अजमेर में चलती कार में लगी आग, VIDEO:ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, मटकों में भरे पानी से आग पर पाया काबू

अजमेर के घुघरा गांव में स्थित मुख्य सड़क पर चलती कार में शुक्रवार को आग लग गई। इस बीच ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों के द्वारा पानी के मटकों से आग पर काबू पाया गया। इस बीच ड्राइवर भी कार से दोनों नंबर प्लेट उतार कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

शुक्रवार को अजमेर से घुघरा गांव की तरफ मुख्य रोड से जा रही XUV कार में अचानक आग लग गई। कार ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को साइड में लिया और कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सबसे पहले देखे घटना से जुड़ी तस्वीरें…..

ग्रामीणों के द्वारा पानी के मटकों से आग पर काबू पाया गया।
ग्रामीणों के द्वारा पानी के मटकों से आग पर काबू पाया गया।
ड्राइवर भी कार से दोनों नंबर प्लेट उतार कर मौके से फरार हो गया।
ड्राइवर भी कार से दोनों नंबर प्लेट उतार कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों के द्वारा आसपास के क्षेत्र से पानी के मटकों आग पर बुझाने का प्रयास किया गया। इसी बीच आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों की भीड़ देखकर ड्राइवर ने कार के दोनों तरफ की नंबर प्लेट लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीण भी ड्राइवर को ढूंढते दिखाई दिए। बाद में मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

ग्रामीण चेतन ने बताया कि घुघरा गांव में चलती कार में आग लग गई थी। कार में एक युवक के ही था। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से उतर गया था। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस बीच गाड़ी के नंबर प्लेट उतार कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय