Home » राजस्थान » अजमेर में लेपर्ड का खौफ,पकड़ने के लिए दो कैमरे लगाए:जंगल में भी वन विभाग कर रहा तलाश, सीआरपीएफ ग्रुप-2 में दिखा था मूवमेंट

अजमेर में लेपर्ड का खौफ,पकड़ने के लिए दो कैमरे लगाए:जंगल में भी वन विभाग कर रहा तलाश, सीआरपीएफ ग्रुप-2 में दिखा था मूवमेंट

अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित सीआरपीएफ ग्रुप-2 परिसर में लेपर्ड की दहशत बनी हुई है। हालांकि वन विभाग के गश्ती दल को जांच के दौरान लेपर्ड के पगमार्क नहीं मिले हैं।

सुरक्षा के मध्य नजर विभाग द्वारा केंद्र परिसर में एक और पिंजरा लगाने के साथ लेपर्ड का मूवमेंट ट्रेस करने के लिए दो ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं।

वहीं केंद्र परिसर में रहने वाले कार्मिकों में लेपर्ड का डर बना हुआ है। मालूम हो की गत दिनों केंद्र परिसर में दो जगह लेपर्ड का मूवमेंट कैप्चर हुआ था।

वन विभाग कर रहा गश्त

वरुण सागर रोड स्थित सीआरपीएफ ग्रुप 2 परिसर में विगत दिनों से लेपर्ड के मूवमेंट से जवानों व उनके परिवारों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम परिसर की सुरक्षा की दृष्टि से लगातार गश्त कर रही है।

टीम को गहनता से तलाश करने के बावजूद लेपर्ड के पगमार्ग नहीं मिले। जबकि परिसर में रहने वाले कर्मी को द्वारा बुधवार रात्रि में भी लेपर्ड के घूमने का दावा किया जा रहा है।

इसके मध्य नजर विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए परिसर में एक और पिंजरा लगाने के साथ वन विभाग की टीम को तैनात किया है। साथ ही रात के समय में जानवरों के मूवमेंट की साफ फोटो लेने वाले दो ट्रैप कमरे चार दिवारी के आसपास भी अलग-अलग जगह लगाए गए हैं।

जंगल में तलाश जारी

वन विभाग की टीम जंगल में भी लेपर्ड को तलाश कर रही है। टीम को केंद्र के आसपास के जंगल में भी जाकर लेपर्ड के पगमार्ग तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

केंद्र परिसर में लेपर्ड का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद सीआरपीएफ के जवान भी पूरी तरह मुस्तैद है। बच्चों व महिलाएं भी अकेले घर से बाहर नहीं निकल रही है। समूह में आना-जाना कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय