Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में कुएं में कूदी महिला का रेस्क्यू, VIDEO:घरेलू झगड़े में लगाई छलांग; 150 फीट से कॉन्स्टेबल ने चारपाई के सहारे से बाहर निकाला

जयपुर में कुएं में कूदी महिला का रेस्क्यू, VIDEO:घरेलू झगड़े में लगाई छलांग; 150 फीट से कॉन्स्टेबल ने चारपाई के सहारे से बाहर निकाला

जयपुर में गुरुवार देर रात एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला ने अपने घर के पास स्थित 150 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कालवाड़ थाने के कॉन्स्टेबल ने रस्सी के सहारे चारपाई से कुएं में उतरकर काफी मशक्कत के बाद घायल महिला को बाहर निकाला। घायल महिला को इलाज के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

SHO (कालवाड़) नवरतन धौलिया ने बताया- कालवाड़ के भंभोरी मीणों की ढाणी निवासी घीसी देवी उर्फ सपना (45) ने सुसाइड की कोशिश की। उसका पति छोटे लाल मीणा खेती-बाड़ी का काम करता है। परिवार के साथ यहां रहता है। घटनाक्रम के मुताबिक, रात करीब 12 बजे घरेलू झगड़ा हुआ। गुस्से में घीसी देवी उर्फ सपना दौड़ते हुए घर से बाहर चली गई। पकड़ने पीछे जाने पर वह घर के बाहर बने 150 फीट गहरे कुएं में कूद गई।

ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल गोपाल लाल को रस्सा बांधकर चारपाई की मदद से कुएं में उतारा गया।
ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल गोपाल लाल को रस्सा बांधकर चारपाई की मदद से कुएं में उतारा गया।

लोगों की लगी भीड़ कुएं में सपना के छलांग लगाने पर परिजनों ने शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुएं के पास लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कालवाड़ थाना पुलिस को सपना के कुएं में कूदने की सूचना दी। कालवाड़ थाने की पीसीआर और ईआर मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों से कुएं में उतरने के लिए समझाइश की।

वरतन धौलिया के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
वरतन धौलिया के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कॉन्स्टेबल को कुएं में उतारा कालवाड़ (SHO) नवरतन धौलिया के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने महिला को कुएं से बाहर निकालने के लिए बोरिंग मशीन मंगवाई। परिवार के मेंबर और स्थानीय लोगों ने कुएं में उतरने से मना कर दिया।

कालवाड़ थाने के कॉन्स्टेबल गोपाल लाल ने बहादुरी का परिचय देते हुए कुएं में उतारकर महिला की जान बचाने के लिए उतरने की कहा। वर्दी में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल गोपाल लाल को रस्सा बांधकर चारपाई की मदद से कुएं में उतारा गया।

महिला को रस्सा बांधकर चारपाई की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया।
महिला को रस्सा बांधकर चारपाई की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया।

15 मिनट की मशक्कत कर निकाला रात के अंधेरे में टॉर्च की मदद से कॉन्स्टेबल गोपाल कुएं में नीचे पहुंचे। सूखे कुएं में कूदने के कारण सपना बेहोशी की हालत में घायलावस्था में पड़ी मिली। कॉन्स्टेबल गोपाल ने घायल महिला सपना को तुरंत चारपाई पर लेटाया।

बोरिंग मशीन की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद घायल महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने घायल महिला सपना को तुरंत SMS हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने उसे इलाज के लिए एडमिट कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय