Home » राजस्थान » राजस्थान में चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ता ‘कुनबा’, पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल समेत ये कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

राजस्थान में चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ता ‘कुनबा’, पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल समेत ये कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election ) से पहले बीजेपी (BJP) का कुनबा बढ़ा है. जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल (Jyoti Khandelwal) की बीजेपी में एंट्री हुई है. उनके साथ पूर्व विधायक चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, हरि सिंह सहारण, सांवरमल महरिया, केसर सिंह शेखावत, भीम सिंह शेखावत, रविंद्र सिंह भाटी, भीम सिंह बीका, विद्याधर नगर से जयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सोमेंद्र चौहान, विष्णु प्रताप, रवि जिंदल समेत अन्य ने सदस्यता ग्रहण की. इन सब नेताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह, राजेंद्र राठौड़, रामचरण बोहरा ने सदस्यता दिलाई.

आपको बता दें कि ज्योति खंडेलवाल इन दिनों पायलट कैंप में थी. ज्योति जयपुर की मेयर रह चुकीं. इसके साथ ही कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी. कभी कांग्रेस का वैश्य चेहरा थी अब बीजेपी में शामिल हो गई. वहीं तारानगर से पूर्व कांग्रेसी विधायक चंद्रशेखर बैद व सादुलपुर से पूर्व कांग्रेसी विधायक नंदलाल पूनिया की भाजपा में एंट्री के साथ ही चूरू के सियासी गलियराों में गर्मी बढ़ गई है.

पूर्व IPS केसर सिंह शेखावत 5 जिलों में SP रहे: 
सूत्रों के मुताबिक नंदलाल पूनिया के परिवार से कोई भाजपा का प्रत्याशी हो सकता है. इन नेताओं की एंट्री से तारानगर में राजेंद्र राठौड़ और सादुलपुर विधानसभा में बड़ा लाभ मिलेगा. वहीं पूर्व IPS केसर सिंह शेखावत 5 जिलों में SP रहे हैं. जालोर, बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर और कोटा में SP रहे शेखावटी के रहने वाले केसर सिंह का अच्छा पब्लिक कनेक्ट रहा है. धौलपुर जिले में उनका नेटवर्क अभी भी काफी मजबूत है. ऐसे में शेखावत चुनावों में चूरू से लकर धौलपुर तक सक्रिय दिखेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11