Home » राजस्थान » राजस्थान में कानून-व्यवस्था पर होगी निगरानी:9 एडीजी को रेंज प्रभारी लगाया, क्राइम कंट्रोल पर देंगे विशेष ध्यान

राजस्थान में कानून-व्यवस्था पर होगी निगरानी:9 एडीजी को रेंज प्रभारी लगाया, क्राइम कंट्रोल पर देंगे विशेष ध्यान

राजस्थान में कानून-व्यवस्था पर निगरानी और क्राइम कंट्रोल को ओर अधिक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी हुए आदेश से 9 एडीजी अफसरों को रेंज प्रभारी नियुक्त किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था ने शनिवार रात एक आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, एडीजी प्रशाखा माथुर को जयपुर कमिश्नरेट का प्रभारी बनाया गया है। बीजू जॉर्ज जोसफ को बीकानेर रेंज, संजीव कुमार नार्जरी को उदयपुर रेंज और विशाल बंसल को जोधपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह एस. सेंगाथिर को जयपुर रेंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिपिन कुमार पाण्डेय को भरतपुर रेंज, रूपिन्दर सिंघ को अजमेर रेंज और भूपेन्द्र साहू को जोधपुर रेंज का कार्यभार सौंपा गया है। बी.एल. मीणा को कोटा रेंज का प्रभारी बनाया गया है। नियुक्ति के बाद सभी अधिकारियों को अपने-अपने रेंज में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर