Home » राजस्थान » जोधपुर में ज्वेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष से ठगी:मेडिकल इमजेंसी बताकर झांसे में लिया, 13 माह बाद दो आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर में ज्वेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष से ठगी:मेडिकल इमजेंसी बताकर झांसे में लिया, 13 माह बाद दो आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर में मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाकर ज्वेलर्स से 13 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रमसिंह (27) पुत्र मुलसिंह और किशारसिंह (28) पुत्र मुलसिंह के रूप में हुई है। सदर थाना बाजार पुलिस ने बताया- दोनों आरोपियों को तकनीकी जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। इनसे पूछताछ जारी है। ठगी में शामिल अन्य नेटवर्क की जांच की जा रही है।

बता दें कि राजस्थान ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि ठगों ने खुद को मुम्बई नाकोडा बुलियन एंड ज्वेलर्स का मालिक बताया। कहा- घर में अर्जेंट मेडिकल प्रॉब्लम है, जिसके लिए तत्काल रुपए चाहिए। झांसे में आकर ज्वेलर ने अपने स्टाफ के जरिए दिल्ली में बैठे व्यापारी को 13 लाख रुपए दिलवा दिए।

बाद में पता चला कि कॉल फर्जी था और वास्तविक ज्वेलर्स ने ऐसा कोई फोन नहीं किया। इसके बाद उन्होंने 24 अक्टूबर 2024 को सदर बाजार थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नम्बर और ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सड़क सुरक्षा अभियान:सड़क हादसों का कहर… पिछले साल प्रदेश में 8,576 मौतें, इस साल सितंबर तक 8,787

प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख