Home » राजस्थान » विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: डीग जिले में 5 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य संपन्न

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: डीग जिले में 5 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य संपन्न

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026’ के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में शनिवार को उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उत्सव कौशल‍ के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत, जिले में अब तक कुल 5,06,207 गणना प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। वर्तमान में जिले का कुल डिजिटाइजेशन प्रतिशत 63.32 है।

कुम्हेर उपखंड में कार्य निष्पादन सर्वश्रेष्ठ

उपखंड वार समीक्षा में कुम्हेर उपखंड का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उपखंड अधिकारी एवं आईएएस श्रीमती श्रेष्ठा श्री के पर्यवेक्षण में कुम्हेर क्षेत्र (भाग संख्या 86 से 143) में अब तक 71.20 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है । यहाँ कुल 64,876 मतदाताओं में से 46,191 के प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जो जिले में किसी भी एईआरओ स्तर पर सर्वाधिक है ।

विधानसभा वार प्रगति का विवरण

विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के अनुसार, नगर विधानसभा क्षेत्र 65.64 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ जिले में प्रथम स्थान पर है । वहीं, डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र 65.36 प्रतिशत प्रगति के साथ द्वितीय स्थान पर है। कामां विधानसभा क्षेत्र में अब तक 59.21 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है ।

तहसील स्तर पर प्रगति

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, तहसीलदार स्तर पर भी कार्य में तेजी देखी गई है। तहसीलदार कुम्हेर, श्री भरत लाल के क्षेत्र में 67.58 प्रतिशत और तहसीलदार नगर, श्री कमल चंद शर्मा के क्षेत्र में 67.38 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो सराहनीय है।

समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ और तकनीकी टीम के कार्यों की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय