Poola Jada
Home » राजस्थान » कार लूट का मामला:पंजाब की गैंग ब्रह्मपुरी में बस से उतरी, हथियार दिखाकर कार लूटी, दो घंटे में शाहपुरा से पकड़ा

कार लूट का मामला:पंजाब की गैंग ब्रह्मपुरी में बस से उतरी, हथियार दिखाकर कार लूटी, दो घंटे में शाहपुरा से पकड़ा

ब्रह्मपुरी में शनिवार सुबह युवती सहित तीन बदमाशों ने हथियार दिखा ड्राइवर को धमकाकर कार लूट ली। वारदात के दौरान कार में मालकिन का पालतू डॉगी भी था, जिसे बदमाश साथ ले गए। पुलिस ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर शाहपुरा में नाकाबंदी करवाकर 2 घंटे बाद कार पकड़ ली। कार्रवाई के दौरान गैंग में शामिल युवती पकड़ी गई, लेकिन उसके दो साथी भाग गए। उनके लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार युवती नवसीरत कौर पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली है। फरार साथी लवजीत सिंह व कोमल सिंह कौर भी फिरोजपुर निवासी हैं। थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह स्कूल संचालिका के ड्राइवर दलेन बर्मन ने डॉगी को घुमाने के लिए उसे बैठाकर जैसे ही कार स्टार्ट की बदमाशों ने घेर लिया। एक बदमाश ने हथियार की दिखाकर ड्राइवर को धमकाकर नीचे उतार दिया और फरार हो गए।

गैंग में शामिल युवती गिरफ्तार और दो साथी फरार

कार लूट के मामले में पकड़ी गई नव सीरत कौर फरार हुए लवजीत की प्रेमिका है। तीनों कुछ दिन पहले घुमने निकले थे। दो दिन पहले इंदौर में भी कार लूटने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बस में सवार होकर जयपुर आ गए। दिल्ली रोड के नजदीकी क्षेत्र में पहुंच गए। ब्रह्मपुरी में कार लूट ली।

कार की सीट पर डॉगी था, युवती बोली- क्यूट है, साथ ले गए

ये डॉगी करीब डेढ़ साल पहले भी चोरी हो चुका था, जो टोंक में मिला था। उस वक्त डॉगी घर में घूम रहा था, जिसे किसी ने चुरा लिया। पकड़ी गई युवती से पूछताछ में आया कि रास्ते में दोनों युवकों ने डॉगी को छोड़ने की बात कही, लेकिन युवती बोली डॉगी अच्छा लगा रहा है, रख लो। डॉगी चाउ-चाउ प्रजाति है। जिसकी ​कीमत 25 हजार से 1.25 लाख बताई जा रही है।

  • बदमाशों के खिलाफ पहले से 3-4 प्रकरण दर्ज। कार लूटने वाली गैंग के बदमाश ​पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं।
  • इस पहले भी कई शहरों में ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
  • बदमाशों के खिलाफ पहले से 3-4 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय