Home » राजस्थान » धौलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक सवार पिता गंभीर घायल, शादी समारोह में शामिल होने जाते समय हादसा

धौलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक सवार पिता गंभीर घायल, शादी समारोह में शामिल होने जाते समय हादसा

धौलपुर में मंगलवार अल सुबह मनियां थाना क्षेत्र के खेरली रपट के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पुत्र की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रूपवास, भरतपुर निवासी बबलू (30) पुत्र देशराज अपने पिता के साथ धौलपुर स्थित अपने साले की शादी में शामिल होने शेखपुर आ रहे थे। इसी दौरान मांगरोल खेरली रपट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके पिता देशराज का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines