Home » राजस्थान » एक साल से फरार 2500 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में था वांछित , पीपाड़ शहर पुलिस ने पकड़ा

एक साल से फरार 2500 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में था वांछित , पीपाड़ शहर पुलिस ने पकड़ा

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में एक साल से फरार आरोपी विमल कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2500 रुपए का इनाम घोषित था।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देश पर पीपाड़ शहर पुलिस ने यह कार्रवाई की। विमल कुमार शर्मा (37) बेटा बालू लाल शर्मा, धनोरा गुलाना, थाना बेगू, जिला चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। वह पीपाड़ शहर थाने में दर्ज केस नंबर 171/2025, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।

पुलिस ने बताया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव 2026 को देखते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को वांछित और इनामी आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल और सीओ मनीष देव विश्वकर्मा की निगरानी में थानाधिकारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

इसी मामले में पहले श्रवणराम और हनुमानराम को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद से विमल पंडित फरार चल रहा था, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 2500 रुपए का इनाम रखा था। टीम ने कांस्टेबल सुनील द्वारा जुटाई गई जानकारी और तकनीकी मदद से आरोपी विमल पंडित को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सीताराम खोजा, कांस्टेबल सुनील और रामेश्वर की अहम भूमिका रही।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पालड़ी सिद्धा में 47 साल के व्यक्ति की मौत:पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, खेत से लौटते समय तबीयत बिगड़ी

पालड़ी सिद्धा गांव में खेत से घर लौटते समय एक 47 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत