Poola Jada
Home » राजस्थान » भिवाड़ी सोसाइटी में चोरों का धावा, 7 फ्लैटों में सेंधमारी:तीन फ्लैटों से नकदी-सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात

भिवाड़ी सोसाइटी में चोरों का धावा, 7 फ्लैटों में सेंधमारी:तीन फ्लैटों से नकदी-सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात

भिवाड़ी बाईपास स्थित वंशिका होम सोसाइटी में रविवार तड़के चोरों ने सात फ्लैटों में सेंधमारी की। रात करीब 2:11 बजे चार बदमाश सोसाइटी में घुसे और तीन फ्लैटों से नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। चार अन्य फ्लैटों में चोरी का प्रयास विफल रहा। यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश रात 2:28 बजे कई फ्लैटों के बाहर से कुंडी लगाते नजर आ रहे हैं, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। चोरों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

फ्लैट नंबर F-334 में सिद्धार्थ भारद्वाज के घर से चोरों ने ₹35,000 नकद चुरा लिए। सिद्धार्थ अपनी दादी के देहांत के चलते बुलंदशहर (यूपी) गए हुए थे। उनके सोने-चांदी के जेवर बेड के नीचे रखे होने के कारण बच गए।

फ्लैट नंबर F-204 में संदीप पांडे के घर में भी चोरी हुई है। संदीप बनारस गए हुए हैं और उनके लौटने पर ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा। इसी तरह, फ्लैट नंबर B-324 के मालिक बसंत सिंह लखनऊ में शादी में गए हैं और उनके आने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिल पाएगी।

फ्लैट नंबर B-122 में किराएदार सागर कुमार के घर में चोर घुसे, लेकिन उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला। फ्लैट नंबर D-401 में रहने वाली दो लड़कियां भी बाहर गई हुई हैं, उनके लौटने पर ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा, दो अन्य फ्लैटों में सिर्फ ताले तोड़े गए, लेकिन चोर कुछ भी चुरा नहीं पाए।

सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। RWA अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि सोसाइटी के चारों तरफ बाउंड्री वॉल नहीं है, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर घुस सकता है। उन्होंने बिल्डर पर सुरक्षा के कोई इंतजाम न करने का आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह करीब 8 बजे भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सोसाइटी निवासियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है और रात में चौकीदार व अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था करने की अपील की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय