Home » राजस्थान » जयपुर से किडनैप कर युवक से लूट:लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, मकान में छिपकर बचाई जान

जयपुर से किडनैप कर युवक से लूट:लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, मकान में छिपकर बचाई जान

जयपुर से किडनैप कर एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों से मारपीट कर बदमाशों ने 80 हजार रुपए व पहने गहने उतार लिए। बदमाशों के चंगुल से भागकर पीड़ित युवक ने एक मकान में छिपकर अपनी जान बचाई। कानोता थाने में पीड़ित युवक ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ASI मातादीन ने बताया- कानोता के हीरावाला निवासी 19 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 30 नवम्बर की शाम वह अपनी शॉप पर बैठा था। शाम करीब 6:30 बजे काले कलर की कार शॉप के सामने आकर रुकी। कार से पांच लड़के उतरे और लाठी-डंडों से मारपीट की। जबरन उठाकर उसे कार से ले गए। निम्स कॉलेज की तरफ ले जाकर पेंट में रखे 80 हजार रुपए, चांदी की चेन और अंगुठी निकाल ली। धमकी देकर रुपए मांगने पर ही छोड़ने की कहने लगे।

बदमाशों ने उसके कपड़े उतारकर मारपीट की। इस दौरान एक दूसरी गाड़ी को आते देखकर बदमाश उसे छोड़कर वहां से भाग गए। बदमाशों के चुंगल से छूटने पर तुरंत पास ही एक मकान में जाकर छिप गया। मकान में मौजूद लोगों को आपबीती सुनाने पर उन्होंने घरवालों से बात करवाई। पुलिस को सूचना देकर बुला उसका मेडिकल करवाया। बदमाशों के मारपीट से सिर सहित पीठ और पैरों में चोट लगी मिली। कानोता थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय