Home » राजस्थान » अजमेर में 17 साल की नाबालिग लापता:मां बोली- मोबाइल बंद लेकिन वॉट्सऐप पर कर रही बात, लोकेशन नहीं बता रही

अजमेर में 17 साल की नाबालिग लापता:मां बोली- मोबाइल बंद लेकिन वॉट्सऐप पर कर रही बात, लोकेशन नहीं बता रही

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र से 17 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की ओर से रामगंज थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी बिना बताए घर से चली गई। इसके बाद रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से पता किया, लेकिन उसकी किसी को जानकारी नहीं थी।

मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के पास एक मोबाइल भी है। लेकिन वर्तमान में मोबाइल बंद है। लेकिन बेटी वॉट्सऐप पर बात कर रही है। मां ने आरोप लगाया कि बेटी किसी के दबाव में बात कर रही है और लोकेशन नहीं बता रही हैं। रामगंज थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय