Home » राजस्थान » जोधपुर में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:परिजन और समाज के लोगों का MGH में दिया धरना, सड़क पर बैठे

जोधपुर में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:परिजन और समाज के लोगों का MGH में दिया धरना, सड़क पर बैठे

जोधपुर में डंपर की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के बाद परिजन और समाज के लोग महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने मुआवजा राशि देने, डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग इकट्ठा हुए हैं। वहीं एसीपी छवि शर्मा, सरदारपुरा थाना अधिकारी जयकिशन सोनी भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद है।

धरना स्थल पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
धरना स्थल पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि नरेश कुमार वैष्णव (32) पुत्र मुरली मनोहर वैष्णव को सोमवार दोपहर डंपर चालक ने कुचल दिया था। जिसमें नरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक फोटोग्राफी का काम करता था। उसकी मौत के बाद अब परिजन और समाज के लोग हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए।

मृतक नरेश शादी विवाह में फोटोग्राफी करने का काम करता था।
मृतक नरेश शादी विवाह में फोटोग्राफी करने का काम करता था।

जीजा गजेंद्र वैष्णव ने बताया कि नरेश अपने परिवार भी इकलौता कमाने वाला था उसके पिता लकवा ग्रस्त है और पूरे परिवार को चलाने की जिम्मेदारी उसे पर थी। कुछ हादसे में डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय