Home » राजस्थान » सरकारी टीचर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट:पति-पत्नी और बेटे समेत 4 झुलसे; दीवार में आई दरारें, दरवाजा उखड़ा, टुकड़े-टुकड़े हुए

सरकारी टीचर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट:पति-पत्नी और बेटे समेत 4 झुलसे; दीवार में आई दरारें, दरवाजा उखड़ा, टुकड़े-टुकड़े हुए

भरतपुर में सरकारी टीचर के मकान में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद धमाके से आग लग गई। हादसे में टीचर, उसकी पत्नी, बेटा और पड़ोसन झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि दीवारों में दरारें आ गईं। लकड़ी का दरवाजा टुकड़े-टुकड़े हो गया। खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए।

हादसा मथुरा गेट थाना इलाके की पुष्प वाटिका कॉलोनी में गुरुवार दोपहर 12 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सभी लोग 30 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए, जिनका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

सिलेंडर ब्लास्ट में जितेंद्र, आरती, हर्ष और गुड्डी देवी झुलस गए।
सिलेंडर ब्लास्ट में जितेंद्र, आरती, हर्ष और गुड्डी देवी झुलस गए।

2 साल से किराए के मकान में रह रहा था परिवार थानाधिकारी दिलावर सिंह भाटी ने बताया- धौलपुर निवासी जितेंद्र (28) सरकारी टीचर हैं, जो ऊंचा नगला (भरतपुर) के एक स्कूल में पोस्टेड है। वह 2 साल से परिवार के साथ भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके की पुष्प वाटिका कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है।

गुरुवार दोपहर को खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान घर में मौजूद जितेंद्र सिंह, उसकी पत्नी आरती (30), 10 महीने का बेटा हर्ष और आरती से बातें कर रही पड़ोसन गुड्डी देवी झुलस गए। जितेंद्र 30%, आरती 40% और हर्ष 70% झुलस गया, जबकि गुड्डी देवी का चेहरा और दोनों हाथ झुलस गए। आरती और हर्ष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारों में दरारें आ गईं।
धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारों में दरारें आ गईं।

जैसे ही लाइटर जलाया, धमाका हुआ हादसे में घायल गुड्डी देवी ने बताया- मैं जितेंद्र के पड़ोस में रहती हूं। आरती ने मुझे अपने घर बुलाया था तो मैं उसके घर गई। दोपहर करीब 12 बजे हम दोनों दरवाजे पर खड़े-खड़े बात कर रहे थे। इस दौरान गैस की बदबू आ रही थी। कुछ देर बाद धमाका हुआ और आग फैल गई।

3 दिन पहले ही लिया था सिलेंडर गुड्डी ने बताया- 3 दिन पहले ही जितेंद्र ने इंडियन गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था। सिलेंडर लगाने के बाद से ही बार-बार गैस बंद हो रही थी। यह बात जितेंद्र ने बताई थी। मैंने उनसे कहा था कि मेरे बेटे के साथ एजेंसी जाकर सिलेंडर बदलवाकर आ जाएं।

खिड़की-दरवाजे के परखच्चे उड़े पड़ोसी विश्वेंद्र सिंह ने बताया- जितेंद्र के घर में खाना बनाने की तैयारी थी। आरती घर के गेट पर खड़ी होकर पड़ोसन गुड्डी से बात कर रही थी। बेटा हर्ष आरती की गोद में था। इस दौरान जितेंद्र दूध गर्म करने के लिए रसोई में गया था। उसने जैसे ही लाइटर जलाया, ब्लास्ट हो गया।

उन्होंने बताया- धमाके की आवाज सुनकर हम जितेंद्र के घर पहुंचे तो फर्श जला हुआ था। प्लास्टिक का हर आइटम पिघला हुआ था। खिड़की-दरवाजे के परखच्चे उड़े हुए थे। हमने सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

रसोई का गेट चौखट समेट उखड़ गया और दूर जाकर गिरा।
रसोई का गेट चौखट समेट उखड़ गया और दूर जाकर गिरा।
ब्लास्ट से खिड़की में लगे शीशे टूट गए।
ब्लास्ट से खिड़की में लगे शीशे टूट गए।
ब्लास्ट के कारण घर का गेट टुकड़े-टुकड़े हो गया।
ब्लास्ट के कारण घर का गेट टुकड़े-टुकड़े हो गया।
दीवार पर लगा बल्ब आग की तपिश से पिघल गया।
दीवार पर लगा बल्ब आग की तपिश से पिघल गया।
कमरे में रखी प्लास्टिक की बोतलें पिघल गईं।
कमरे में रखी प्लास्टिक की बोतलें पिघल गईं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय