Home » राजस्थान » वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:तीन महीने से फरार था, 3 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:तीन महीने से फरार था, 3 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

वाहन में तोड़फोड़ कर आगजनी के मामले में पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। मामला जोधपुर के सूरसागर थाने का है।

सूरसागर थाने में 5 सितंबर 2025 को कमला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 4 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। बीच-बचाव में आए उनके दोनों पुत्रों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपी विशाल, करण तथा कपिल उर्फ किशन को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी राहुल घटना के बाद से फरार चल रहा था। जैसलमेर जिले के पुलिस थाना भणियाणा क्षेत्र में चोरी की एक अन्य वारदात में गिरफ्तार राहुल पुत्र चिरजीलाल को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन