Home » राजस्थान » जोधपुर में पाल रोड पर अतिक्रमण हटाया:लोगों ने झोपड़ी में आग लगाकर रोकने की कोशिश, निगम ने की कार्रवाई

जोधपुर में पाल रोड पर अतिक्रमण हटाया:लोगों ने झोपड़ी में आग लगाकर रोकने की कोशिश, निगम ने की कार्रवाई

जोधपुर नगर निगम ने शुक्रवार को पाल रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम की टीम ने सर्विस रोड पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को वहां से हटाया। निगम अतिक्रमण इंस्पेक्टर रजनीश बारासा ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्रवाई की।

इंस्पेक्टर रजनीश बारासा ने बताया- पाल बालाजी मंदिर के पास नए चौराहे पर सर्विस रोड पर लोग कई साल से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। निगम करीब 15 दिन से इन लोगों को झुग्गी-झोपड़ी हटाने के लिए मुनादी भी करवा रहा था। इसके बावजूद ज्यादातर लोगों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। हालांकि, कुछ लोगों ने खुद से ही अपनी झुग्गी-झोपड़ियां हटा लीं।

अब देखिए, कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS..

निगम टीम की कार्रवाई के बाद बिखरा पड़ा सामान।
निगम टीम की कार्रवाई के बाद बिखरा पड़ा सामान।
कार्रवाई के दौरान एक झोपड़ी में आग लगा दी गई जिस दमकल से बुझाया गया।
कार्रवाई के दौरान एक झोपड़ी में आग लगा दी गई जिस दमकल से बुझाया गया।

इंस्पेक्टर रजनीश बारासा ने बताया कि निगम के पास सर्विस लाइन पर अवैध कब्जे को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। कार्रवाई करते हुए करीब 50-60 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां पर नगर निगम की ट्रंक लाइन भी चल रही है, जिस पर भी इन लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था।

आग लगाकर कार्रवाई रोकने का किया प्रयास

इंस्पेक्टर रजनीश बारासा ने बताया कि इस दौरान अतिक्रमियों ने कुछ लोगों के उकसावे में आकर एक झोपड़ी में आग लगाकर कार्रवाई को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन निगम के दस्ते ने तुरंत दमकल को बुलाकर आग को बुझाकर कार्रवाई जारी रखी। कार्रवाई के बाद मलबे को भी निगम की टीम ने हटवाया।

वहीं, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी नोटिस के हटा दिया गया और वे यहां लंबे समय से रह रहे थे। ऐसे में उन्हें कहीं और रहने की जगह दी जाए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास