पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार, डास बार एवं क्लबों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध श्रीमन लाल मीना के निकट सुपरविजन एवं रतन सिंह कविया व सुनिल कुमार पुलिस निरीक्षक सीएसटी के नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित हुक्का बार / क्लबों के संम्भावित स्थानों पर तलाश एवं आसूचना संकलित की जाकर सूचनाओं को डवलप कर पुलिस थाना एयरपोर्ट व गांधीनगर जयपुर (पूर्व) में कार्यवाही करते हुय बुर्ज क्लब बेलाकासा व ख्वाब रेस्टोरेन्ट एण्ड क्लब पर कार्यवाही कर 06 व्यक्तियों को कोटप्पा एक्ट में गिरफ्तार एवं 02 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार किया गया।
प्रथम पुलिस कार्यवाही उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना एयरपोर्ट जिला जयपुर
(पूर्व) में प्रकरण संख्या 188/2025 धारा 9/11 राजस्थान धुमपान प्रतिषेध एवं अनुमपानी व्यक्तियों के स्वास्थ्य का संरक्षण अधिनियम 2000 एवं 4/21ए कोटप्पा अधिनियम में दर्ज कर 05 हुक्का, 05 चिलम, 05 पाईप मय 15 डिब्बे तम्बाकू फ्लेवर जप्त किये गये।
गिरफ्तार आरोपीगणों के नाम पता :-
1. रमाकान्त पुत्र गिरधारीलाल जाति शर्मा उम्र 35 साल निवासी 10/726 मालवीय नगर जयपुर।
2. निखिल पुत्र सुरेश जाति राजपूत उम्र 733 साल निवासी 127 महादेव नगर पाच्याववाल जयपुर।
3. देवराज स्वामी पुत्र मोतीदास स्वामी जाति-स्वामी उम्र 24 साल निवासीः-रवाजना चोड थाना रवाजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर हाल दा बुर्ज क्लब बेलाकासा होटल टोंक रोड जयपुर।
4 विजय पुत्र निरंजन जाति कुशवाह उम्र 34 साल निवासी मौहल्ला भवनपुरा थाना बयाना जिला भरतपुर हाल दा बुर्ज क्लब बेलाकासा होटल टोंक रोड जयपुर।
5. अजय निठारवाल पुत्र रामकुमार जाति जाट उम्र 27 साल निवासी ग्गाम जाज्यकलां थाना शाहपुरा जिला जयपुर ग्रामीण हाल दा बुर्ज क्लब बेलाकासा होटल टोंक रोड जयपुर।
द्वितीय पुलिस कार्यवाही उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना गांधीनगर जिला
जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 388/2025 धारा 4/21ए कोटप्पा अधिनियम में दर्ज कर 01 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार कर 09 व्यक्तियों का कोटप्पा अधिनियम 2003 की धारा 4/6 में चालान कर 20 हुक्का, 20 पाईप, 20 चिलम एवं 12 डिब्बे तम्बाकू फ्लेवर जप्त किये गये।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पता-
1.जितेन्द्र सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र 33 साल निवासी गांव डीठवार पुलिस थाना फतहपुरी सिकरी जिला आगरा उत्तरप्रदेश हाल मैनेजर ख्वाब रेस्टोरंट एण्ड क्लब, बापूनगर टोंक रोड, जयपुर।
धारा 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पताः-
1.मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद अनीस जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासीः काली पलटन कचेरी थाना सदर जिला टॉक।
2.साजीद अली पुत्र बूरा मिया जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासीः काली पलटन कचेरी पुलिस थाना सदर जिला टोंक।
टीम
कानि. महेन्द्र, संदीप, शिवराज, ललीत, बबूलू, मानसिंह जुगलकिशोर, ओमप्रकाश, विजेश, कृष्णपाल, महेन्द्र, मैनेजर, चालक कानि. सतीश व कुनाल सीएसटी आयुक्तालय जयपुर






