Home » राजस्थान » सीकर में कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:2 दिन बाद भी नहीं लौटी घर, 18 साल लड़की भी स्कूल जाने की कहकर लापता

सीकर में कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:2 दिन बाद भी नहीं लौटी घर, 18 साल लड़की भी स्कूल जाने की कहकर लापता

सीकर में एक युवती और एक 18 साल की लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। 18 साल की युवती फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली। वहीं 19 साल की युवती कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

19 साल की युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 19 साल की बहन 10 दिसंबर की सुबह 11 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता ही नहीं चल सका। युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

वहीं दूसरे मामले में 18 साल की युवती की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 18 साल की बेटी 11 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल में फॉर्म भरने जाने की बात कहकर निकली थी। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिवार ने स्कूल में पता किया तो युवती वहां पर भी नहीं आई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन