Home » राजस्थान » जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व पुलिस थाना मालवीय नगर एवं पुलिस थाना रामनगरिया की ऑपरेशन “क्लीन स्वीप’ के तहत अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं पुलिस थाना प्रताप नगर की आपरेशन “आग के तहत संयुक्त बड़ी कार्यवाही

जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व पुलिस थाना मालवीय नगर एवं पुलिस थाना रामनगरिया की ऑपरेशन “क्लीन स्वीप’ के तहत अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं पुलिस थाना प्रताप नगर की आपरेशन “आग के तहत संयुक्त बड़ी कार्यवाही

संजीव नैन पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, बेचने वालो व नशा करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ एवं अवैध हथियारो के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘आग’ के तहत कार्यवाही करने हेतू सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतू दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर कार्यवाही करने हेतू अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व आलोक कुमार सिंघल (RPS) के सुपरवीजन मे व सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर विनोद शर्मा (RPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा (RPS) के निर्देशानुसार सुखवीर सिंह (पु.नि.) प्रभारी जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एवं विरेन्द्र सिंह (पु.नि.) थानाधिकारी मालवीय नगर व चन्द्रभान (पु.नि.) थानाधिकारी रामनगरिया एवं मनोज (पु.नि.) थानाधिकारी प्रताप नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व मे जिला विशेष टीम व पुलिस थाना मालवीय नगर, रामनगरिया एवं पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं अवैध रूप से स्मैक सप्लाई करने व बेचने वालो एवं अवैध हथियार रखने व बेचने वालो के विरूद्ध आंसूचना संकलन कर सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक सप्लाई एवं बेचने वालो के खिलाफ पुलिस थाना मालवीय नगर ईलाके में कार्यवाही करते हुऐ स्मैक सप्लायर कमलेश सांसी पुत्र मोती लाल सांसी उम्र-25 साल जाति-सांसी निवासी ग्राम बेदोली, पुलिस थाना निवाई जिला टोंक हाल मकान नं. 11, गणेश नगर पेट्रोल पम्प के पिछे पुलिस थाना कालवाड़ जयपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 10 ग्राम 27 मिलीग्राम व परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी नं. RJ14KP7885 जप्त की आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मालवीय नगर मु.न. 428/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस थाना रामनगरिया में दुसरी कार्यवाही करते हुये आरोपी मनोज शर्मा पुत्र हरिप्रसाद शर्मा उम्र-33 साल जाति-ब्राहम्ण निवासी आजाद नगर मदनगंज किशनगढ़ जिला अजमेर हाल-फ्लैट नं.डी-03, कमरा नम्बर 15 चौथी मंजिल सेक्टर 25 द्वारकापुरी अपार्टमेन्ट पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 07 ग्राम 97 मिलीग्राम बिक्री राशि 4,000 रूपये जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामनगरिया में मु.नं. 580/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस थाना प्रताप नगर ईलाके में ऑपरेशन ‘आग के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी कान्हा सिंह जादौन उर्फ काना ठाकुर पुत्र रामवीर सिंह जाति-राजपूत उम्र 25 साल निवासी चन्द्रभान का नंगला कृष्णा नगर पुलिस थाना हाईवे जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल-मकान नं. 16 सुन्दर विहार जे.सी.आर.सी. कॉलेज के पास पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व को गिरफ्तार कर कब्जे से एक देशी पिस्टल 04 जिन्दा कारतूश जप्त किये गये। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना प्रताप नगर में मु.न. 927/25 धारा 3/25 (1-ख) (क) आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपीयों से अनुसंधान हेतू पूछताछ जारी।

कार्यवाही-

1.प्रथम कार्यवाही- पुलिस थाना मालवीय नगर जयपुर पूर्व पर मुकदमा नं. 428/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुल्जिम कमलेश सांसी पुत्र मोती लाल सांसी उम्र 25 साल जाति-सांसी निवासी ग्राम बेदोली, पुलिस थाना निवाई जिला टोंक हाल मकान नं. 11, गणेश नगर पट्रोल पम्प के पिछे पुलिस थाना कालवाड़ जयपुर को राज. गिरफ्तार किया गया।

2 द्वितीय कार्यवाही- पुलिस रामनगरिया जयपुर पूर्व पर मुकदमा नं. 580/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुल्जिम मनोज शर्मा पुत्र हरिप्रसाद शर्मा उम्र 33 साल जाति-ब्राहम्ण निवासी आजाद नगर, मदनगंज किशनगढ़ जिला अजमेर हाल-फ्लैट नं. डी-03, कमरा नम्बर 15 चौथी मंजिल सेक्टर 25 द्वारकापुरी अपार्टमेन्ट पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व को गिरफ्तार किया गया।

3.तृतीय कार्यवाही- पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व मुकदमा नं. 927/25 धारा 3/25 (1-ख) (क) आर्म्स एक्ट में दर्ज मुल्जिम कान्हा सिंह जादौन उर्फ काना ठाकुर पुत्र रामवीर सिंह जाति-राजपूत उम्र 25 साल निवासी मकान नं. 16 सुन्दर विहार कॉलोनी सीतापुरा जयपुर को गिरफ्तार किया गया।

बरामद माल
कुल 17 ग्राम 36 मिलीग्राम स्मैक बिक्री राशि 4,000 रूपये एक स्कूटी नं. RJ14KP7885 एवं एक पिस्टल 04 जिन्दा कारतूस किये जप्त।

गठित टीमः-

जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व सुखवीर सिंह पु.नि. बन्ना लाल उ.नि. मय टीम ।

पुलिस थाना मालवीय नगर टीम ओमप्रकाश कानि नं.8957 सुशील कुमार कानि नं. 11015 निर्भय सिंह कानि नं. 11525 सुभाष चन्द कानि चालक नं.5991

पुलिस थाना रामनगरिया टीम रमेश कुमार उ.नि. विनोद कुमार कानि नं.2630 सतीश क्रानि नं 11794

पुलिस थाना प्रताप नगर टीम दशरथ हैड कानि नं. 2173 शंकर कानि नं.7740 गणेश कानि नं 9968

टैक्नीकल टीम से दयाराम कानि नं. 8369 कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines