Poola Jada
Home » राजस्थान » संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के नांदड़ी में 202.97 लाख रूपये की पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के नांदड़ी में 202.97 लाख रूपये की पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी के नांदड़ी में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को 202.97 लाख रूपये की पेयजल परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
मंत्री पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा इन दो वर्षों में ‘विकसित- भारत, विकसित – राजस्थान’ के विजन के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने काम किया गया है।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कृषि और ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णयों की बदौलत आज हमारा किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनकर उभरा है। आज हम प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये की है।
मंत्री पटेल ने कहा पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपरलीक के कारण युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ। हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा लगभग 92 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा हम पांच साल में चार लाख युवाओं सरकारी नौकरी देंगे।
हमारी प्रतिबद्धता है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुलभ हो- संसदीय कार्य मंत्री,
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारी प्रतिबद्धता है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुलभ हो। उन्होंने कहा नांदड़ी क्षेत्र अब नगर निगम में शामिल हो गया है, जिससे क्षेत्र में सड़क, सीवरेज और पेयजल जैसी सुविधाओं का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।

नांदड़ी क्षेत्र में समुचित जलापूर्ति के लिए सर्वे कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश –
मंत्री पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नांदड़ी क्षेत्र में समुचित जलापूर्ति के लिए संपूर्ण क्षेत्र का सर्वे कर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा जिन कार्यों आज शिलान्यास किया गया उन्हें बेहतर गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में पूर्ण करें।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास –
* बलराम नगर, तिरूपति नगर नांदड़ी में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाईप लाईन को बदलने का कार्य (लंबाई 2.7 किमी) 89.70 लाख रूपये।
* रमजान जी का हत्था क्षेत्र में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाईप लाईन को बदलने का कार्य (लंबाई 2.7 किमी) 83.27 लाख रूपये।
* रामदेव नगर एवं एकता नगर में नलकूप वैधन एवं कमिशनिंग का कार्य (2 नलकूप) 30 लाख रूपये।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय