Home » राजस्थान » जयपुर के बिजनेसमैन से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी:रिवाल्वर दिखाकर धमकाया- 10 दिन में रुपए मिल जाए, नहीं तो सब अंजाम के लिए तैयार रहना

जयपुर के बिजनेसमैन से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी:रिवाल्वर दिखाकर धमकाया- 10 दिन में रुपए मिल जाए, नहीं तो सब अंजाम के लिए तैयार रहना

जयपुर के बिजनेसमैन से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। बिजनेसमैन के घर जाकर रिवाल्वर दिखाकर बदमाश ने रंगदारी मांगी थी। धमकाया- 10 दिन में एक करोड़ रुपए मिल जाए, नहीं तो सब अंजाम के लिए तैयार रहना। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार की बरामद के प्रयास कर रही है।

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- बदमाश इलमुद्दीन (48) पुत्र कमरूद्दीन निवासी कोरियो का मोहल्ला सदर बीकानेर को अरेस्ट किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद किया है, जिसमें अवैध हथियारों की फोटोज और धमकी भरे मैसेज मिले है। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस कर उसके विद्याधर नगर इलाके से पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने पैसे लेकर व्यापारियों से वसूली का काम करना बताया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

धमकाया- ये मेरा बिजनेस है SHO (मुरलीपुरा) वीरेन्द्र कुरील ने बताया- मुरलीपुरा इलाके में रहने वाले एक बिजनेसमैन ने शुक्रवार को FIR दर्ज करवाई थी। 15 दिन पहले वह इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल गए थे। अनजान मोबाइल नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम इलमुद्दीन बताया। बिजनेस के सिलसिले में मिलने की कहने पर 1 दिसम्बर का टाइम दिया था। उसने घर का एड्रेस पता नहीं कैसे निकाल लिया। 30 नवम्बर को बिजनेसमैन के घर आ गया। घर पर बिजनेसमैन और उसकी पत्नी मौजूद थे। जब उसने बिजनेस के बारे में पूछा व कल फैक्ट्री मिलने की बात कहा तो उसने रिवाल्वर निकालकर दिखाई। धमकाने लगा कि मेरा ये बिजनेस है। अगले 10 दिन में 1 करोड़ रुपए तुमसे मिल जाने चाहिए। नहीं तो तुम सब अंजाम के लिए तैयार रहना। तू अभी मुझे जानता नहीं है, हम लोग कौन है। ये कहकर वहां से चला गया। उसके बाद लगातार हम लोगों को धमकी देने लगा। रुपयों के इंतजाम के बारे में पूछने लगा। उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर धमकी भरे वीडियो मैसेज लेटर भेज रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय