Home » राजस्थान » देवनानी ने बृजमोहन द्विवेदी की तीन पुस्तकों का किया विमोचन

देवनानी ने बृजमोहन द्विवेदी की तीन पुस्तकों का किया विमोचन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधानसभा में प्रख्यात विद्वान बृजमोहन द्विवेदी द्वारा लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। श्री देवनानी ने द्विवेदी को मेरे इर्द-गिर्द, मरुधरा वाणी तथा लालसोट का इतिहास के लेखन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

देवनानी ने कहा कि द्विवेदी का साहित्य समाज, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। उनकी कृतियाँ न केवल समकालीन चिंतन को दिशा देती हैं, बल्कि भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य भी करती हैं। लालसोट का इतिहास क्षेत्रीय इतिहास के दस्तावेजीकरण की दृष्टि से विशेष महत्व रखती है।

पुस्तक विमोचन में प्रो. विनोद शास्त्री, मुरारी लाल गुप्ता, अरुण द्विवेदी, मोना द्विवेदी,बृजमोहन द्विवेदी, शिव कुमार द्विवेदी अर्चना शर्मा, पुनीत शर्मा, अंशुल शर्मा,हर्षित शर्मा एवं भरत लाल मीणा उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास