Home » राजस्थान » रेलवे भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट का गिरोह पकड़ा:बायोमैट्रिक जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था, डमी अभ्यर्थी और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रेलवे भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट का गिरोह पकड़ा:बायोमैट्रिक जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था, डमी अभ्यर्थी और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जिला जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप डी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 27 साल के ऋषभ रंजन उर्फ रिशभ रंजन (डमी अभ्यर्थी) और उसका सहयोगी गौतम कुमार उर्फ गोटी शामिल हैं। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को सीतापुरा के परीक्षा केंद्र पर ग्रुप डी परीक्षा की पहली शिफ्ट के दौरान प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी।

इसी बीच एक युवक ने खुद को अभिषेक मीना बताकर एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाए। बायोमैट्रिक और फेस स्कैनिंग में उसका चेहरा मूल अभ्यर्थी से बिल्कुल मैच नहीं किया। इसके बाद उसे मौके पर ही रोक लिया गया। पूछताछ में वह डमी कैंडिडेट निकला।

10 दिसंबर 2025 को सीतापुरा (जयपुर) के परीक्षा केंद्र पर पहली शिफ्ट में डमी कैंडिडेट पकड़ा गया था। (एआई इमेज)
10 दिसंबर 2025 को सीतापुरा (जयपुर) के परीक्षा केंद्र पर पहली शिफ्ट में डमी कैंडिडेट पकड़ा गया था। (एआई इमेज)

सांगानेर सदर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान डमी अभ्यर्थी ऋषभ रंजन के साथ उसके साथी गौतम कुमार उर्फ गोटी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से खुलासा हुआ कि गौतम कुमार बिहार और उत्तर प्रदेश में करीब 10 भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट के तौर पर शामिल हो चुका है। वह हर परीक्षा के लिए 30 हजार रुपए एडवांस और पास होने के बाद 1 लाख 25 हजार रुपए तक वसूलता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 31,250 रुपए कैश भी बरामद हुआ है।

2022 में कानोता से पकड़ा गया था पुलिस के मुताबिक, गौतम कुमार पहले भी कानपुर, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और जयपुर के कानोता (2022) इलाके में ऐसे फर्जीवाड़े के मामलों में पकड़ा जा चुका है। वह संगठित गिरोह चलाकर डमी छात्रों को तैयार करता और परीक्षाएं दिलवाता था।

फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है ताकि पता लगाया जा सके कि जयपुर समेत अन्य जगहों पर किन-किन परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थी बिठाए गए और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ऋषभ रंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गौतम कुमार 10 दिसंबर से ही पुलिस अभिरक्षा में है। उससे पूछताछ चल रही है। गौतम पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और प्रभावित परीक्षाओं की जांच कर रही है।

दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं ऋषभ रंजन पुत्र दिलीप कुमार चौधरी, निवासी वार्ड नंबर-09, बरियारपुर बाजार, थाना बरियापुर, जिला मुंगेर (बिहार), जबकि गौतम कुमार उर्फ गोटी पुत्र साधु शरण शर्मा, निवासी ग्राम बराह पोस्ट बराह थाना पुनपुन जिला पटना (बिहार) के रहने वाले हैं। गौतम वर्तमान में जयपुर में अपने मामा रणधीर कुमार के घर पर रहता है।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 29 नवंबर 2025 से टीसीएस कंपनी तीन शिफ्टों में करा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय