Home » राजस्थान » उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिलाओं को बताया राष्ट्र की दिशा तय करने वाली शक्ति

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिलाओं को बताया राष्ट्र की दिशा तय करने वाली शक्ति

पाली जिले के सिरियारी गाँव में आचार्य श्री भिक्षु के 300वा जन्मदिन के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित विराट महिला सम्मेलन में आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह भूमि साधना व तप की भूमि है। उन्होंने कहा कि संस्कारों से ही नारी राष्ट्र की दिशा तय करती है और आज नारी की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।उन्होंने कहा कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बना रही हैं और वर्तमान समय महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। प्रत्येक नारी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने नई पीढ़ी को संस्कारों और त्योहारों से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी परंपराओं से दूर हो सकती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नारी में अपार शक्ति है, आवश्यकता है उस शक्ति को पहचानने की।उन्होंने समाज के लिए योगदान देने की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्होंने गर्व की अनुभूति होने की बात कही।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वह हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हैं और किसी भी आवश्यकता या समस्या के लिए वे सीधे उनसे संपर्क कर सकती हैं। वही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आचार्य श्री भिक्षु के समाधि स्थल के दर्शन किए ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय