Home » राजस्थान » समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड द्वितीय भर्ती-2024 ऑनलाइन विस्तृत आवेदन न भरने वाले 12 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड द्वितीय भर्ती-2024 ऑनलाइन विस्तृत आवेदन न भरने वाले 12 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड द्वितीय भर्ती-2024 के अंतर्गत जारी विचारित सूची में सम्मिलित 12अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया गया है। यह अभ्यर्थी उक्त भर्ती अंतर्गत पात्रता जांच हेतु जारी विचारित सूची में शामिल हैं, लेकिन इनके द्वारा पूर्व में इस हेतु प्रदत्त अवसरों में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र सब्मिट नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक 18 से 21 दिसंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) खोला जाएगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आइडी का उपयोग करते हुए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा और माय रिक्रूटमेंट से डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी में एप्लाई नाउ का चयन कर निर्धारित अवधि में विस्तृत आवेदन पत्र भरना सुनिश्चित करना होगा।

निर्धारित तिथि तक विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम/चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय