Home » राजस्थान » जोधपुर में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार:28 फोन बरामद, आरोपियों ने कई वारदात कबूली

जोधपुर में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार:28 फोन बरामद, आरोपियों ने कई वारदात कबूली

शास्त्री नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन लूटने की घटनाओं का खुलासा किया है। कार्रवाई में दो शातिर आरोपी रूपाराम उर्फ हपिया (22) निवासी राजीव गांधी नगर जोधपुर और दिलीप सिंह निवासी थाना राजीव गांधी नगर जोधपुर को गिरफ्तार कर उनसे 28 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की।

शास्त्री नगर थाना में 15 दिसंबर को सुधीर कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 12 दिसंबर को बैंक के सामने चाय की दुकान के पास सड़क पार करते समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे बदमाश ने झपटा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

आरोपियों ने कई वारदातें कबूलीं रिपोर्ट के बाद थानाधिकारी जुल्फिकार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटनाओं की कड़ियां जोड़ीं। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जोधपुर शहर में कई स्थानों पर मोबाइल लूटने की वारदातें करना स्वीकार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय